कामाख्या मंदिर

पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम में गुवाहाटी के पास स्थित कामाख्या देवी मंदिर देश के 52 शक्तिपीठों में सबसे प्रसिद्ध है। लेकिन इस अति प्राचीन मंदिर में देवी सती या मां दुर्गा की एक भी मूर्ति नहीं है। पौराणिक आख्यानों के अनुसार इस जगह देवी सती की योनि गिरी थी, जो समय के साथ महान शक्ति-साधना का केंद्र बनी। कहते हैं यहां हर किसी कामना सिद्ध होती है। यही कारण इस मंदिर को कामाख्या कहा जाता है।
यह मंदिर तीन हिस्सों में बना है। इसका पहला हिस्सा सबसे बड़ा है, जहां पर हर शख्स को जाने नहीं दिया जाता है। दूसरे हिस्से में माता के दर्शन होते हैं, जहां एक पत्थर से हर समय पानी निकलता है। कहते हैं कि महीने में एकबार इस पत्थर से खून की धारा निकलती है। ऐसा क्यों और कैसे होता है, यह आजतक किसी को ज्ञात नहीं है?

1 comment:
कामाख्या मंदिर के शुरुआती वर्षों के बारे में बहुत कम जानकारी है और इसका पहला उल्लेख 9th सदी में तेजपुर में मिले म्लेच्छ वंश के शिलालेखों में मिलता है। जबकि मंदिर लगभग निश्चित रूप से उस समय से पहले अस्तित्व में था, संभवतः कामरूप साम्राज्य के वर्मन काल (350-650 AD) के दौरान, हमारे पास इन शताब्दियों के बहुत कम विवरण हैं।
Post a Comment