क्या है मकर संक्रांति का पुण्यकाल, कब करें दान, पढ़ें राशियों पर असर

इस वर्ष 2018 में संक्रांति 14 जनवरी (रविवार) को मनाई जा रही है। इस बार मकर संक्रांति का पुण्य काल समय के दिन दोपहर 2:00 से सायं 5.40 तक रहेगा।

स्नान, दान, मंत्र, जप तथा अन्य धार्मिक कार्यों के लिए विशेष महत्वपूर्ण है। इसमें भी महापुण्यकाल का समय बहुत सीमित है। महापुण्य काल का समय 14 जनवरी 2018 के दिन दोपहर 2:00 से 2:24 तक ही रहेगा। दान के लिए सर्वश्रेष्ठ समय दोपहर 2:00 से 2:24 तक ही माना जाएगा।

ऐसा होगा पर्व का स्वरूप
- वाहन : भैंसा
- उपवाहन :
ऊंट
- वस्त्र : काले
- पात्र : खप्पर
- भक्षण :
दही

सूर्य के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर असर

मेष : मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि और लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृष : विवाद और मानसिक कष्ट की संभावना बनेगी।

मिथुन : कोर्ट-कचहरी के मसलों में कष्ट और धन का अपव्यय हो सकता है।
Ads by ZINC
कर्क : दांपत्य संबंधों में विवाद और मान हानि की संभावना है।

सिंह : शत्रुओं पर विजय प्राप्ति और रोगों से निजात मिलेगी।

कन्या : उच्च अधिकारियों से तनाव मिलेगा, संभल कर यात्रा करने की आवश्यकता है।

तुला : जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में सर्तकता रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक : तरक्की के अवसर और आय में वृद्धि की संभवना है।
धनु : धन हानि और सिर और आंखों में पीड़ा के योग है।

मकर : मान-सम्मान में वृद्धि। लाभ के अवसर आ रहे हैं। धन के लिए प्रयास करने पड़ेंगे।

कुंभ : यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि। यात्रा-मनोरंजन के योग हैं। धन प्राप्ति के विशेष अवसर आएंगे।

मीन: धन, पदोन्नति और मान-सम्मान के अवसर मिलेंगे।

No comments:

दिव्य दर्शन

Blog Archive

ब्रज चैरासी कोसीय परिक्रमा मार्ग पर विभिन्न पड़ाव स्थलों पर 30 जनसुविधा केन्द्रों का निर्माण

  प्रस्तावना ब्रज क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण की जन्म व क्रीड़ा स्थली होने के कारण पर्यटन की दृष्टि से विश्व विख्यात है। यहाँ ...