Showing posts with label शंकराचार्य टेम्पल. Show all posts
Showing posts with label शंकराचार्य टेम्पल. Show all posts

Sunday, December 10, 2017

शंकराचार्य टेम्पल


शंकराचार्य टेम्पल






                                                 






शंकराचार्य मंदिर जम्मू और कश्मीर राज्य के श्रीनगरशहर में डल झील के पास शंकराचार्य पर्वत पर स्थित है।
यह मंदिर समुद्र तल से 1100 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।शंकराचार्य मंदिर को तख़्त-ए-सुलेमन के नाम से भी जाना जाता है।यह मंदिर कश्मीर स्थित सबसे पुराने मंदिरों में से एक है।इस मंदिर का निर्माण राजा गोपादात्य ने 371 ई. पूर्व में करवाया था।डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह ने मंदिर तक पँहुचने के लिए सीढ़ियाँ बनवाई थी।इस मंदिर की वास्तुकला भी काफ़ी ख़ूबसूरत है।शिव का यह मंदिर क़रीब दो सौ साल पुराना है।जगदगुरु शंकराचार्य अपनी भारत यात्रा के दौरान यहाँ आये थे।उनका साधना स्थल आज भी यहाँ बना हुआ है।लेकिन ऊँचाई पर होने के कारण यहाँ से श्रीनगर और डल झील का बेहद ख़ूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है।


शंकराचार्य मंदिर, श्रीनगर में शहर की सतह पर समुद्र स्‍तर से 1100 फुट की ऊंचाई पर स्थित है जिसे तख्‍त - ए - सुलेमान के नाम से भी जाना जाता है जो एक हिल पर स्थित है। यह मंदिर, हिंदू धर्म के देवता भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर को 371 ई. पूर्व राजा गोपादत्‍य ने बनवाया था, जिसके बाद मंदिर का नाम राजा के नाम पर ही रखा गया था। यह कश्‍मीर की घाटी में स्थित सबसे पुराना मंदिर है। बाद में मंदिर का नाम बदलकर गोपादारी से शंकराचार्य कर दिया गया था क्‍योकि आदि शंकराचार्य, इस स्‍थान पर कश्‍मीर यात्रा के दौरान ठहरे थे। कुछ समय पश्‍चात, डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में पत्थर की सीढ़ियों का निर्माण करवा दिया था। इस मंदिर का विद्युतीकरण 1925 में कर दिया गया था। हिंदुओं का एक धार्मिक स्‍थल होने के अलावा यह मंदिर महान पुरातात्विक महत्‍व भी रखता है।











दिव्य दर्शन

ब्रज चैरासी कोसीय परिक्रमा मार्ग पर विभिन्न पड़ाव स्थलों पर 30 जनसुविधा केन्द्रों का निर्माण

  प्रस्तावना ब्रज क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण की जन्म व क्रीड़ा स्थली होने के कारण पर्यटन की दृष्टि से विश्व विख्यात है। यहाँ ...